Darbhanga News: केवटी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: केवटी के पैगंम्बरपुर डुमरी मुशहरी टोला में एक सात वर्षीय बालक सत्यम कुमार की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां घर छोड़ चुकी थी और दादी उसकी देखभाल कर रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Darbhanga News: केवटी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के पैगंम्बरपुर डुमरी मुशहरी टोला में एक बालक की मौत शनिवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। मृतक डुमरीटोला के राजा सदाय का सात वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि अपराह्न करीब चार बजे के आसपास बच्चा गांव के पश्चिम अकस्मात निकल गया। जब काफी देर के बाद घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान मटकोरबा गड्ढे में उसका शव पाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना के बाद दादी शीला देवी तथा परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल बना है। राजा सदाय की दो संतानों में एक बड़ी पुत्री तथा दूसरा पुत्र सत्यम कुमार था और वह भाई में इकलौता था। जन्म लेने के कुछ दिन बाद ही उसकी मां दोनों भाई-बहन को छोड़कर चली गई। दादी शीला देवी ने उसकी देखभाल की.

शराब पीकर हंगामा करते दो धराये

केवटी। स्थानीय पुलिस ने दिघियार गांव में अलग-अलग जगहों पर शराब पीकर शोर-शराबा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें डुमरी दिघियार निवासी शिवनाथ मंडल और दिघियार निवासी मो. मोईउद्दीन शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह दुर्घटना कब हुई?−
यह दुर्घटना शनिवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: केवटी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत