Darbhanga News: बहेड़ी:गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का सिर, जमीन पर पड़ा था धड़

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: सुसारी-महुली गांव में एक युवक किशन पंडित का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की पहचान 28 वर्षीय किशन के रूप में हुई, जो करीब 10 दिन पहले घर से निकला था। पहले ये आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Darbhanga News: बहेड़ी:गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का सिर, जमीन पर पड़ा था धड़

Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। सुसारी-महुली गांव के खरहोइर स्थित गाछी में मंगलवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का सिर मिला। उसका धड़ जमीन पर पड़ा हुआ था। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान महुली गांव निवासी बुधन पंडित के 28 वर्षीय पुत्र किशन पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बकरी चरा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। तेज दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो सिर वाला हिस्सा गमछे के सहारे पेड़ से लटका था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मामले की गंभीरता

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव काफी दिनों से पेड़ पर लटका हुआ था, जिस कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

परिवार की स्थिति

ग्रामीणों के अनुसार किशन ने करीब आठ वर्ष पहले परदेस में रहते हुए एक महिला से प्रेम विवाह किया था। दोनों का छह वर्षीय पुत्र लक्ष्य कुमार है। बेटे के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। करीब दो वर्ष बाद उसकी पत्नी दोबारा परदेस चली गई। इसके बाद किशन गांव में अकेले रहकर मजदूरी करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

परिजनों की खोजबीन

किशन की मां गीता देवी ने बताया कि उसका बेटा करीब 10 दिन पहले घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह परिजन धान के खेत में काम कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने गाछी में शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने चप्पल और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किशन पंडित की उम्र क्या थी?
किशन पंडित की उम्र 28 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: बहेड़ी:गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का सिर, जमीन पर पड़ा था धड़