बगीचे में मिली किशोर की लाश

बगीचे में मिली किशोर की लाश

संक्षेप:

बिरौल के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की शाम एक किशोर प्रदुमन मंडल की लाश आम के बगीचे में पेड़ से लटकती हुई पाई गई। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

Sep 14, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिरौल। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर शाम आम के बगीचे में पेड़ से लटकते एक किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक गांव के ही अमरेंद्र मंडल का 12 वर्षीय पुत्र प्रदुमन मंडल था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना शाम करीब सात बजे की बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार गांव के लोग जब शौच करने बगीचे में गये तो पेड़ से लटकती लाश को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच परिजन लाश को पेड़ से उतारकर अपने घर पर ले गये, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, थानाध्यक्ष चंद्रमणि कुमार ने बताया कि लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।