नदी में डूबने से युवक की गई जान

Feb 27, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा के मुरिया में जीवछ नदी में डूबने से 38 वर्षीय लक्ष्मण सहनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। वहीं, बाइक की ठोकर से तीन जीविका दीदियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

नदी में डूबने से युवक की गई जान

दरभंगा। भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया में जीवछ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश सहनी के पुत्र लक्ष्मण सहनी (38) के रूप में हुई। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि वे दो दिनों से लापता थे। गुरुवार की सुबह उनके शव को बरामद किया जा सका। बाइक सवार ने जीविका दीदियों को मारी ठोकर, घायल दरभंगा। भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया बाजार में गुरुवार की दोपहर बाइक की ठोकर से तीन जीविका दीदियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। वहां से फरार होने का प्रयास कर रहे लोगों ने ठोकर मारने वाले युवक को दबोच लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों जख्मी महिलाओं को इलाज किए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया। जख्मी महिलाओं की पहचान मुरिया निवासी लक्ष्मण मोची की पत्नी किरण देवी (40), रंजीत राम की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी (40) और शिव शंकर राम की पत्नी आशा देवी (38) के रूप में की गई है। लक्ष्मीनिया देवी के पति रंजीत राम ने बताया कि तीनों महिलाएं जीविका समूह में काम करती हैं। वे मुरिया से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।