सल्फास की गोली खाकर इकलौते बेटे के वियोग में मां ने दी जान
दरभंगा में एक महिला मनीषा कुमारी (35) की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उनका बेटा तीन महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। इस घटना के बाद महिला मानसिक रूप से टूट गई थी। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

दरभंगा। जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के लिए नाजुक हालत में लाई गई महिला की मंगलवार की सुबह डीएमसीएच के मेडिसिन आईसीयू में मौत हो गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के पानारत वार्ड नंबर 17 निवासी लव कुमार साह की पत्नी मनीषा कुमारी (35) के रूप में की गई है। फिलहाल वह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भटियारीसराय स्थित अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले एक निजी स्कूल के हॉस्टल में संदिग्ध स्थिति में मृत पाए गए अपने बेटे के वियोग में उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने मामले में मृतका के भांजे प्रिंस का बयान दर्ज किया है। महिला की मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन व मोहल्ले के लोग पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। वीआईपी नेता उमेश सहनी भी परिजनों को सांत्वना देने वहां पहुंचे। मृतका के परिजन रविशंकर ने बताया कि कश्यप उनका इकलौता बेटा था। उसकी संदिग्ध मौत के बाद से ही उसकी मां टूट चुकी थी। मौत के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने जगह-जगह गुहार लगाई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




