Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsTragic Death of 18-Year-Old Akshay Kumar in Kusheshwarsthan Family Devastated
लापता युवक का दो दिन बाद मिला शव

लापता युवक का दो दिन बाद मिला शव

संक्षेप:

कुशेश्वरस्थान के गोलमा गांव में 18 वर्षीय अक्षय कुमार का शव दो दिन बाद मिला। मां ने बताया कि 10 जनवरी को खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। शव के पास विद्युत प्रवाहित तार मिलने से उसकी मौत की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 13, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गोलमा गांव से दो दिनों से लापता युवक का शव सोमवार को गांव से पूरब गाछी में मिला। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की पहचान गोलमा गांव निवासी रंजीत राय के 18 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है। मृतक की मां दीपिया देवी ने बताया कि गत 10 जनवरी की सुबह उनका बेटा खाना खाकर घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आया तो उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुत्र के नहीं मिलने से परेशान परिजनों को गांव से पूरब गाछी के बगल खेत में एक युवक के शव देखे जाने की सूचना मिली तो अक्षय के परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गांव से पूरब एक गाछी में लोहे के तार में विद्युत प्रवाहित हो रहा था। इसके संपर्क में आने से अक्षय कुमार की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर तिलकेश्वर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। थाना अध्यक्ष केशरी नन्द कुमार राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतक के परिजन की ओर से अभी तक आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।