परीक्षा के बाद से तनाव में थी छात्रा, इलाज के दौरान मौत

Mar 03, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा के बिरौल प्रखंड की 16 वर्षीया छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 10वीं की परीक्षा देकर तनाव में थी और उसने खाना-पीना कम कर दिया था। परिवार ने बताया कि परीक्षा के बाद वह रोने लगी थी। 27 फरवरी से उसे डीएमसीएच में भर्ती किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परीक्षा के बाद से तनाव में थी छात्रा, इलाज के दौरान मौत

दरभंगा। बिरौल प्रखंड की अफजला पंचायत के खोन टोल वार्ड संख्या पांच निवासी 16 वर्षीया छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर गत 27 फरवरी से डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। जहरीला पदार्थ खाने का संदिग्ध मामला होने के कारण पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार उसने 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद वह लगातार तनाव में रह रही थी। पिता ने बताया कि परीक्षा देकर घर आने के बाद वह रोने लगी थी। कह रही थी कि एग्जाम हॉल में उसकी कॉपी छीन ली गई।

परिजनों ने उसे समझाया कि कोई बात नहीं, अगली बार परीक्षा दे देना, लेकिन उस दिन से उसने खाना-पीना कम कर दिया और चुपचाप रहने लगी। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बिरौल में स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। 27 तारीख को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार की देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।