Darbhanga News: सिंहवाड़ा:पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, शिक्षिका और बेटे की मौत

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: शुक्रवार को दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में शिक्षिका मधु वर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके बेटे पुनीत ने एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों दरभंगा जिले के सिमरी के निवासी थे।

Darbhanga News: सिंहवाड़ा:पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, शिक्षिका और बेटे की मौत

Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा । दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी (ठीकापही) के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार सवार शिक्षिका मधु वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे पुनीत स्पर्श उर्फ सोनू ने एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों दरभंगा जिले के सिमरी के रहने वाले थे। मधु वर्मा, चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय, सिंहवाड़ा में शिक्षिका थीं। वह रक्षाबंधन पर पटना में रह रहे अपने भाई से मिलने गई थीं और वहां से बेटे के साथ घर लौट रही थीं。

हादसे का विवरण

गांव से छह किमी पहले हुआ हादसा: जानकारी के अनुसार, मां-बेटे कार से पटना से अपने गांव सिमरी लौट रहे थे। कार में वे दोनों ही सवार थे और पुनीत स्पर्श उर्फ सोनू गाड़ी चला रहे थे। गांव से करीब छह किलोमीटर पहले बरुआरी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई और पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार में फंसे मां-बेटे को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को गायघाट सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुनीत को एसकेएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बेनीबाद थानेदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर से सिमरी और सिंहवाड़ा में मातमघटनास्थल पर पहुंचे परिजनों मृतका के चाचा प्रद्युम्न श्रीवास्तव, संजय सिंह उर्फ गोपाल बाबू, मिथिलेश कुमार, डॉ. रवि नंदन और सोनू के चाचा मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ डोली ने घटना की जानकारी ली। हादसे में शिक्षिका और उनके बेटे की मौत की खबर मिलते ही सिमरी और सिंहवाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार की स्थिति

सिंहवाड़ा हाईस्कूल की प्रभारी एचएम गुंजन कुमारी अन्य शिक्षकों के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलने रवाना हुईं। सिमरी के विवाह भवन ‘परिणयम’ के संचालक सोनू अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्ष के बेटे और तीन वर्ष की बेटी छोड़ गए हैं। हादसे के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कहां हुआ?
यह हादसा दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी के पास हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: सिंहवाड़ा:पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, शिक्षिका और बेटे की मौत