Darbhanga News: बेनीपुर:जुगाड़ मालवाहक वाहन पलटने से एक की मौत, दूसरा हुआ घायल

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: बिहार के बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में चालक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक अपने गांव के साथी के साथ लकड़ी लादकर लौट रहा था। बलनी गांव में करंट लगने से एक किसान की भी मौत हो गई।

Darbhanga News: बेनीपुर:जुगाड़ मालवाहक वाहन पलटने से एक की मौत, दूसरा हुआ घायल

Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर/अलीनगर, हिटी। बहेड़ा थाना क्षेत्र के घुसकीपट्टी के पास एसएच 88 पर जुगाड़ मालवाहक वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना हो गई। चालक सिंघेश्वर पासवान उर्फ बुधन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस पर सवार मनोज सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अंटौर निवासी मनोज सहनी अपने ही गांव के जुगाड़ मालवाहक वाहन चालक सिंघेश्वर के साथ शनिवार को त्रिमुहानी से लकड़ी लादकर घर आ रहा था। क्षमता से अधिक लकड़ी लादे होने के कारण वाहन घुसकीपट्टी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क की पिच में गड्ढा बन गया। घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गई, जबकि सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बेनीपुर भेजा। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है।

पत्नी और परिवार की प्रतिक्रिया

उधर, पति की मौत की खबर सुनते ही अनिता देवी बदहवास हो गई। बार-बार मूर्छित होकर गिर रही अनिता को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। लगातार रोने से उसकी आंखों के आंसू सूख गए थे। पिता हरि पासवान भी बेटे की मौत से सुध-बुध खो बैठे थे। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य अचानक दुनिया छोड़ गया। ऐसे में पत्नी और बच्चों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को ही सिंहेश्वर की बहनें भाई की सलामती की कामना करते हुए उसे राखी बांधने पहुंची थी। शनिवार सुबह काम पर जाने के दौरान सिंहेश्वर ने अपनी एक बहन से कहा था कि वह लौटकर आएगा, इसके बाद ही वह अपने घर जाएगी। बहन को क्या पता था कि भाई का यह आश्वासन आखिरी होगा।

मृतक का परिवार और अंतिम संस्कार

सिंहेश्वर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दोनों छोटे भाई परदेस में मजदूरी करते हैं। भाई की मौत की खबर मिलते ही दोनों गांव के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव अंटौर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद देर शाम पोस्टमार्टम के बाद लाश पहुंचते ही अंतिम संस्कार की गई। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रभाकर झा, सरपंच रामनाथ सहनी सहित कई गणमान्य लोग मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

बलनी गांव में करंट लगने से मौत

बलनी में करंट लगने से किसान की मौत

बेनीपुर। प्रखंड के बलनी गांव में गत 28 अगस्त को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी लालटुन मुखिया के 65 वर्षीय पुत्र खेदरू मुखिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खेदरू मुखिया अपने धान के खेत में पटवन के लिए मोटर चलाने गए थे। मोटर चालू करने के दौरान ही वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पूछे जाने वाले प्रश्न

दुर्घटना कब हुई?
दुर्घटना शनिवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: बेनीपुर:जुगाड़ मालवाहक वाहन पलटने से एक की मौत, दूसरा हुआ घायल