Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsTragic Accident Young Biker Dies After Avoiding Animal in Kamtoul
सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

संक्षेप:

कमतौल में एक बाइक सवार युवक ने जानवर को बचाने के प्रयास में सड़क पर गिर गया। उसी समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे रौंद दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की...

Sep 17, 2025 03:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

कमतौल। कमतौल गर्ल्स हाई स्कूल एवं मध्य विद्यालय के बीच हाई स्कूल चौक की तरफ जा रहे एक बाइक सवार किसी जानवर को बचाने के क्रम में मंगलवार की शाम करीब चार बजे बाइक से सड़क पर गिर गया। बताया गया है कि इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो उसे रौन्दते हुए निकल गया। जानकारी मिलते ही कमतौल थाना के सअनि रविंद्र प्रसाद पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को फ़ौरन उपचार हेतु रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। युवक की पहचान मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी स्व.मदन सहनी के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सहनी के रूप में हुयी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि घटना का कारण पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजन की ओर से आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।