सिंहवाड़ा: परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
सिंहवाड़ा में एक युवक को ठोकर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को डीएमसीएच ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, और पोस्टमार्टम हाउस में परिवार के सदस्य शोक में हैं।

शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा। घटना की सूचना मिलने पर सिमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाना चाहा, पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ठोकर मारकर भागे वाहन की पहचान एवं मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इधर, पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विकास की पत्नी नेहा और दो बच्चे भी वहां मौजूद थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


