दो लोगों की मौत से गरौल गांव में पसरा मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

बिहार के बेनीपुर में एक दुखद घटना में टेंपो चालक श्याम महतो और 17 वर्षीय दिव्यांग राजन महतो की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। दोनों मृतक के परिवार में गहरा दुख है, खासकर श्याम की वृद्ध मां और राजन की मां। जदयू अध्यक्ष मुस्लिम आजाद ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी।

दो लोगों की मौत से गरौल गांव में पसरा मातम

विजय राय,बेनीपुर। गरौल से भार लेकर बारात जा रहे टेंपो चालक मिश्रीलाल महतो के पुत्र श्याम महतो (52) और 17 वर्षीय दिव्यांग युवक राजन महतो की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक राजन के घर मां कंपू देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक दो भाई एवं दो बहनों में सबसे बड़ा था। इधर, पड़ोस के ही मृतक टेंपो चालक मिश्रीलाल महतो के पुत्र श्याम महतो के घर में वृद्धा मां रामपरी देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक श्याम महतो की पत्नी अपने पुत्र एवं पुत्रवधू के साथ वर्षों से दिल्ली में रहती है, जबकि श्याम गांव में ही टेंपो चलाता था।

घटना की रात मां को खाना खिलाने के बाद बारात से भाड़ा कमाकर लौटने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक का एक पुत्र एक सप्ताह पहले ही साली की शादी में भाग लेने के लिए पहुंचा था। वह भी पिता की मृत्यु की खबर सुनते ही ससुराल से गांव पहुंचा, जबकि पत्नी सहित बड़े पुत्र व पुत्रवधू गांव के लिए चल पड़े हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिम आजाद ने पहुंचकर दोनों पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।