मटकोर के दौरान वाहन की ठोकर से युवक की मौत

Apr 22, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

शिव कुमार खर्गा, बिरौल। हाटी गांव में मटकोर की रस्म के दौरान तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से 19 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई। गाजियाबाद से शादी में शामिल होने आया था। हादसे के बाद घर में मातम छा गया और शादी की खुशियां गम में बदल गईं। पुलिस ने अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली।

मटकोर के दौरान वाहन की ठोकर से युवक की मौत

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के हाटी गांव में सोमवार रात मटकोर की रस्म के दौरान अनियंत्रित चारपहिया वाहन की ठोकर से 19 वर्षीय युवक विशाल कुमार शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। विशाल अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद से चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गांव आया था। लोगों ने बताया कि हाटी निवासी ललन शर्मा का पुत्र विशाल अपने चाचा अरुण कुमार शर्मा के पुत्र सन्नी की शादी के लिए तीन दिन पहले ही गांव आया था। 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे महिलाएं मटकोर की रस्म के लिए जा रही थीं, तभी मवेशी अस्पताल के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने विशाल को ठोकर मार दी।

हादसे के बाद लहूलुहान विशाल को परिजन सुपौल बाजार के निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे दरभंगा और फिर पटना रेफर किया गया लेकिन रविवार रात करीब आठ बजे पटना ले जाने के रास्ते में विशाल ने दम तोड़ दिया। वह गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था।बिना दुल्हन लौटी बारात, गांव में नहीं जले चूल्हेहादसे के बावजूद सामाजिक मर्यादाओं के कारण सन्नी की बारात 20 अप्रैल को दिन में ही भेज दी गई। रात में किसी तरह शादी की रस्में तो पूरी की गईं, लेकिन घर में शोक के कारण दुल्हन विदा होकर ससुराल नहीं आ सकी। जिस भाई की शादी में विशाल खुशियां मनाने आया था, उसी के बारात वाले दिन उसकी अर्थी उठी। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि अब तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।