मुरैठा-मस्सा सड़क पर आवागमन शुरू
जाले। बाढ़ से टूटी मुरैठा से मस्सा जाने वाली सड़क को लेकर आपके अपने अखबार
जाले। बाढ़ से टूटी मुरैठा से मस्सा जाने वाली सड़क को लेकर आपके अपने अखबार ‘हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबरों का असर बुधवार को देखने को मिला। आरडब्ल्यूडी टू की ओर से बुधवार को बाढ़ से टूटे सड़क भाग की मरम्मत करवा कर उस पर आवागमन चालू करवाया गया। मस्सा के ग्रामीण विक्की ठाकुर ने बताया कि सड़क टूटी होने की वजह से लोगों को जाले प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शाहपुर और मकिया होते हुए जाना पर रहा था। इतनी लंबी दूरी तय करने के लिए लोग हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। मरीजों को मस्सा गांव से रेफरल अस्पताल लाने में लोगों को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बड़ी मशक्कत के बाद मस्सा के लोग वाया करवा तरियाणी कमतौल-योगियारा सड़क के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय और रेफरल अस्पताल पहुंच रहे थे।
भुवनेश्वर झा फिर बने बेनीपुर के सीओ:
बेनीपुर। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर बुधवार को बेनीपुर के प्रभारी सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बेनीपुर के अधिसूचित सीओ भुनेश्वर झा को अंचल का प्रभार सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक बेनीपुर में बाढ़ के दौरान अलीनगर के अधिसूचित सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव को बेनीपुर के प्रभारी सीओ बनाया था। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने पर पुन: बेनीपुर के अधिसूचित सीओ को प्रभार लेने का आदेश दिया है।
गोपाल बने कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष:
बिरौल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप आचार्य ने प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर गोपाल चौधरी को मनोनीत किया है। प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर श्री चौधरी के मनोनय से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। अधिवक्ता जितेंद्र चौधरी, कमलेश पाठक, जलज चौधरी, उग्रनाथ मिश्र एवं राम बाबु साह सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गोपाल चौधरी को पार्टी में जगह मिलने से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले उनके पैतृक गांव पोखराम सहित पश्चिमी क्षेत्र के