दिनभर जाम से बेनीपुर में परेशान रहे लोग
बेनिपुर में जाम की समस्या से राहगीर परेशान हैं। एसएच 56 और 88 का क्रॉसिंग पॉइंट लगातार जाम का शिकार हो रहा है। पुलिस दिनभर जाम हटाने के प्रयास में लगी रहती है, लेकिन हालात सुधरते नहीं। स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है, लेकिन समस्या बनी हुई है।

विजय राय,बेनीपुर। रुक-रुक कर लग रही जाम से शहर बेनीपुर पूरे दिन कराहता रहा। एसएच 56 व 88 सड़क का क्रॉसिंग पॉइंट बेनीपुर जाम स्थल के लिए चिन्हित हो गया है। चारों दिशा के मार्ग से हल्का वाहन के साथ भारी वाहन को घुमाने से जाम फस रहा है। जाम हटाने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को दिनभर मशक्कत करनी पड़ रही है, फिर भी लग रहा है जाम। बेनीपुर मार्केट में बुधवार को सुबह से ही सड़क जाम की समस्या से राहगीरों हलकान बने रहे। दोनों एसएच के क्रॉसिंग स्थल पर सड़क अतिक्रमण होने से टोली, मालवाहक वाहन को बिरौल, अलीनगर, दरभंगा, बहेड़ी दिशा जाने के लिए घूमना पड़ता है।
एक दिशा से आने वाली वाहन को घूमने के दौरान तीन दिशा से वाहन पहुंचकर महाजाम में परिवर्तन कर देता है। ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभाने वाली पुलिस भी बेबस हो जाती है। ऊपर से टेंपो, बाइक और भी जाम की समस्या को बढ़ावा देता है। लिहाजा राहगीर को पांव पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर सहित विभिन्न दिशा की मार्ग से आने वाली एंबुलेंस महाजाम में फंसकर गंभीर मरीज की हालत और बिगड़ने लगती है। इस दौरान अचानक प्रशासन के आला अधिकारी, मंत्री, न्यायाधीश के वाहन को जाम से निकालने में पुलिस को पसीना छूटने लगता है। मुख्य सड़क के फ्लैंक जमीन पर फुटपाथ की दुकान सजा कर चलाते हैं। स्थानीय प्रशासन को जाम की पीड़ा स्वयं झेलने के बाद कई महीनो पर एक बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता है। अतिक्रमण हटाने की एक सप्ताह बाद पुनः सड़क अतिक्रमण हो जाती है। महाजाम से परेशान राहगीर एवं स्थानीय डॉ अमरनाथ झा, ललित झा, विक्रम झा, नवाज अहमद खान राजू, हैदर अली खान, प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, अनिल कर्ण, श्रीप्रसाद कमती आदि ने कहा कि पथ निर्माण विभाग धरौड़ा से घेरुख तथा जरिसो से बलहा तक सड़क में डिवाइडर बनाने तथा बेनीपुर में दो एसएच के क्रॉसिंग केंद्र पर सड़क की चौड़ीकरण व गोलंबर बना देगी तो बहुत हद तक सड़क जाम की समस्या से राहगीरों को निजात मिलेगी। साथ ही बेनीपुर बाईपास सड़क को पूरा कराकर आवागमन बहाल करावे। नगर परिषद बेनीपुर के सिटी मैनेजर डॉ अंजली कुमारी ने बताया कि अतिक्रमित सड़क को मुक्त कराया जाएगा।नप प्रशासन बार-बार अभियान चलाता है, फिर भी फुटपाथी दुकानदार सड़क को अतिक्रमण कर दुकान चलाते हैं। इस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


