डेंगू के तीन और मरीज डीएमसीएच में भर्ती
दरभंगा। डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के

दरभंगा। डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में डेंगू के तीन नए मरीजों को भर्ती कराया गया। अभी तक 60 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। इनमें से अधिकतर मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। दो मरीजों को काफी गंभीर अवस्था में दाखिल कराया गया था। दोनों का इलाज कई दिनों तक मेडिसिन आईसीयू में चला। अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर बताती जा रही है। वहीं दूसरी ओर 29 अक्टूबर को दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में देर शाम तक 10 लोगों की जांच की गई थी। इनमें से दो लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। डेंगू को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों को आशंका है कि नवंबर में भी डेंगू के कई मरीज इलाज के लिए पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए अधीक्षक ने 30 नवंबर तक मेडिसिन विभाग के जन सेवा वार्ड में ही डेंगू के मरीजों के इलाज का निर्णय लिया है। वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए 50 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भी डेंगू के कई मरीजों के इलाजरत होने की सूचना है।
