बाइक चोरी के मामले में दो को किया गिरफ्तार
Apr 08, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
लहेरियासराय में दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायकर्मी रघुनाथ झा की बाइक 19 मार्च को चोरी हो गई थी। उन्होंने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। अनुसंधान के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की गई। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लहेरियासराय। दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायकर्मी रघुनाथ झा की बाइक गत 19 मार्च को न्यायालय परिसर से चोरी हो गयी थी। इस संबंध में उन्होंने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अनुसंधानकर्ता ने अनुसंधान के बाद तीन आरोपितों मधुबनी जिले के कलुआही निवासी संजय मुखिया, बासोपट्टी निवासी मो. दाऊद व शिव शंकर यादव को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली। आरोपितों को मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम के न्यायालय में उपस्थित किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


