
बाइक चोर को किया पुलिस के हवाले
दरभंगा में, एक चोर को बाइक चुराते समय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। चोर ने भागने के प्रयास में एक डबरे में कूदने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस ने चोर को...
दरभंगा। बेला गुमटी के पास पासपोर्ट कार्यालय के बगल में स्थित एक व्यावसायिक परिसर में गत शनिवार की शाम बाइक चुराते एक चोर को रंगेहाथ लोगों ने पकड़ लिया। लोगों से घिरता देख चोर भागकर एक डबरे में कूद गया। लेकिन लोगों ने चोर को डबरे से बाहर निकालकर पकड़ लिया। इसके बाद चोर की पिटाई होनी शुरू हो गई। बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बैठा गांव निवासी मो. आफताब के रूप में हुई है। बताया जाता है कि व्यावसायिक परिसर में खड़ी बाइक को आफताब चाबी लगाकर खोलने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान व्यवसायी अर्णव सिंह एवं उसके कर्मी ने सीसीटीवी कैमरे से चोर की करतूत को देखा। उन लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर डबरे में कूद गया। आसपास के लोगों के सहयोग से चोर को निकाला गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


