ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाराज्य निशक्तता आयुक्त के गांव में चलंत न्यायालय लगा

राज्य निशक्तता आयुक्त के गांव में चलंत न्यायालय लगा

राज्य निशक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार के विशेष निर्देश पर दिव्यांगों की समस्याओं के निदान के लिए गुरुवार को उनके पैतृक गांव मस्सा के आवासीय परिसर में चलंत न्यायालय का आयोजन किया गया। बीडीओ राजेश...

राज्य निशक्तता आयुक्त के गांव में चलंत न्यायालय लगा
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 14 Dec 2018 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य निशक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार के विशेष निर्देश पर दिव्यांगों की समस्याओं के निदान के लिए गुरुवार को उनके पैतृक गांव मस्सा के आवासीय परिसर में चलंत न्यायालय का आयोजन किया गया। बीडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चलंत न्यायालय में कुल सबा सौ दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 110 दिव्यांग मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुए। बीडीओ के अनुसार इनमें से वास्तविक रूप से निशक्त 100 दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाणपत्र दिया गया। इसमें प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगेश झा, जाले रेफरल अस्पताल के सर्जन डॉ. विवेकानंद झा, अंजनी कुमार झा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। इसके अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्याओं का भी निराकरण किया गया। दो विधवा महिलाओं के आवेदनों की जांच पड़ताल कर मौके पर ही पेंशन स्वीकृति की कार्रवाई की गई। अदालत को सफल बनाने के लिए पंचायत के मुखिया अजमेरी खातून के पति सहबूब हसनैन, पंसस मदन मोहन यादव, आवास सहायक राजीव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सुदिष्ट कुमार ठाकुर आदि ने सहयोग दिया। इस तरह के आयोजन से दिव्यांग जन काफी प्रसन्नत दिख रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें