ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगा विधायक ने राज्य सरकार से की पुल निर्माण की मांग

विधायक ने राज्य सरकार से की पुल निर्माण की मांग

दरभंगा। विधानसभा में शुक्रवार को हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने हायाघाट प्रखंड मुख्यालय...


विधायक ने राज्य सरकार से की पुल निर्माण की मांग
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSat, 31 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा। विधानसभा में शुक्रवार को हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने हायाघाट प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए अशोक पेपर मिल के पास करेह नदी पर बने पुल से इनमाइत ढाला तक पुल का निर्माण कराने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय का रास्ता बरसात में तीन माह तक बंद है जिससे नदी के इस पार की नौ पंचायतों के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूट जाता है। उस पार की पांच पंचायतों के लोग भी इस पार नहीं आ पाते हैं। आपदा के समय इस पार के लोगों को कोई भी सरकारी मदद मिलने में परेशानी होती है। यदि पुल का निर्माण कराया जाय तो किसी भी स्थिति में प्रखंड मुख्यालय जाने में परेशानी नहीं होगी। उक्त पुल के नहीं होने से प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए 40 किलोमीटर घूमकर मुख्यालय जाना पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें