ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगासरकार पर ब्राह्मण समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया

सरकार पर ब्राह्मण समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में रेवतीरमण झा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत करने एवं ब्राह्मण समुदाय का सर्वांगीण विकास करने का संकल्प...

सरकार पर ब्राह्मण समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 31 Jul 2018 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में रेवतीरमण झा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत करने एवं ब्राह्मण समुदाय का सर्वांगीण विकास करने का संकल्प लिया गया।

अध्यक्षीय संबोधित में श्री झा ने कहा कि इस समुदाय को सरकार उपेक्षा कर रही है। विभिन्न राजनीतिक दल इस समुदाय को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जाति के कमजोर लोगों को उपर उठाने की जरूरत है। इसके बाद संयोजक मंडल का गठन किया गया जिसमें प्रधान संयोजक मनोज कुमार झा, संयोजक ताराकांत झा, सोनू ठाकुर, सुनील कुमार झा, अरूण कुमार झा, राहुल झा को शामिल किया गया। मौके पर रमेश झा, जीतेन्द्र पाठक, नवनीत झा, विजय ठाकुर, प्रवीण झा, दिवाकर झा, अवनी झा, पारस चौधरी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें