ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाआने वाला समय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण : नीतीश

आने वाला समय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण : नीतीश

भाजपा के जिला पदाधिकारियों व मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को स्थानीय परिसदन में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नीतीश...

आने वाला समय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण : नीतीश
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाWed, 29 Jan 2020 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के जिला पदाधिकारियों व मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को स्थानीय परिसदन में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा भी शामिल हुए। यह बैठक आगामी कार्यक्रम के नियमित आहूत की गयी थी। नीतीश मिश्रा ने कहा कि आने वाला समय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। हम लोगों ने जो खेत में फल लगाए हैं उसे काटने का समय आ गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक प्रभारी के रूप में वरीय कार्यकर्ताओं को लगाया जाए। एक टोली बनाकर प्रत्येक घर में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया जाए। विपक्ष द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है उस भ्रम को दूर करने का प्रयास करें। भाजपा जोड़ने का कार्य करती है तोड़ने का नहीं। हम लोगों का मुद्दा विकास है और जो भी विषय संविधान संगत होगा वह अवश्य लागू होगा। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सहनी, ज्योति कृष्ण झा लवली, शिवजी प्रसाद यादव, आदित्य नारायण मन्ना, राजेश रंजन, संतोष पासवान, संजीव बलिदानी, अशोक नायक, सुजीत मलिक, मुकुंद चौधरी, मीना झा, संगीता साह, डॉ. आमोद कुमार झा आदि उपस्थित रहे।

युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं नीतीश : निर्भय

भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज के नेतृत्व में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि बिहार के युवाओं के रोल मॉडल हैं नीतीश मिश्रा जी। इस अवसर पर मुचकुंद झा, पिंटू गुप्ता, मुरली झा, रुद्रेश रुद्रम, पुरुषोत्तम झा सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें