Darbhanga News: घनश्यामपुर के 10 गांव बाढ़ के पानी से घिरे

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। कमला बलान नदी में आई उफान से घनश्यामपुर प्रखंड के 10 गांव

Darbhanga News: घनश्यामपुर के 10 गांव बाढ़ के पानी से घिरे

Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। कमला बलान नदी में आई उफान से घनश्यामपुर प्रखंड के 10 गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा से नदी का जलस्तर झंझारपुर में लाल निशान को पार कर गया है। बाढ़ का पानी तेजी से खेत-खलिहान को डुबाते हुए गांव के निचले इलाकों में फैलने लगा है। नदी के दोनों तटबंधों के बीच डूब क्षेत्र में बसे गांव बाऊर, नवटोलिया, बैजनाथपुर, कनकी मुसहरी, कैथाही, गिद्धा, गिदराही, भरसाहा, पुनर्वास टोला, जमरी डीह टोल, लगमा मुसहरी आदि गांवों का सड़क संपर्क प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से भंग हो गया है।

गांव में बाढ़ आ जाने से लोगों में अफरातफरी मची है। पानी बढ़ने की आशंका से लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। बाऊर-घनश्यामपुर प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है। खेत-खलिहान डूबने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान, मक्का, मरुवा, केला व मौसमी सब्जियों की खेती चौपट हो गई है। पशुपालकों के समक्ष चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोग नाव से आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक सरकारी नाव का परिचालन शुरू नहीं किया गया है। बाढ़ प्रमंडल झंझारपुर टू के एसडीओ विनय कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर झंझारपुर में लाल निशान से 35 सेमी ऊपर है। पानी स्टेबल है तथा घटने का संकेत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga News: घनश्यामपुर के 10 गांव बाढ़ के पानी से घिरे