Darbhanga News: दुखद: मेला घूमने निकले आठवीं के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत
Darbhanga News: दरभंगा के कोयलास्थान वार्ड सात में जन्माष्टमी के मेला घूमने निकले एक 15 वर्षीय किशोर सुमन कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना परिवार में शोक का माहौल बना गई है।

Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा,। केवटी थाना क्षेत्र के कोयलास्थान वार्ड सात में घर से दोस्तों के साथ जन्माष्टमी का मेला घूमने निकले एक किशोर की शुक्रवार देर रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसके जीवित होने की आस में परिजन उसे लेकर डीएमसीएच पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान राम विनोद यादव के पुत्र सुमन कुमार (15) के रूप में की गयी है। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता ने बेंता थाने की पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। उनके अनुसार उन्होंने एक नाबालिग लड़के सहित तीन लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के पिता राम विनोद यादव ने बताया कि सुमन खाना खाकर रात करीब 10 बजे घर से सौ मीटर दूर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा में शामिल होने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर तलाश करने निकले तो 200 मीटर दूर एक साइबर कैफे के पास उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोग और परिजन सुमन के जीवित होने की आस लेकर डीएमसीएच पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। उन्होंने वर्चस्व को लेकर उसकी हत्या का आरोप लगाया।


