Darbhanga News तारडीह:ककोढ़ा कर्बला में किया गया ताजिया मिलान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगाDarbhanga News ककोढ़ा में शुक्रवार को ताजिया मिलान का आयोजन हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच, ताजिया के जुलूस में शामिल लोग कर्बला पहुँचे। मौके पर पुलिस बल और बीडीओ प्रीति कुमारी मौजूद थीं। जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने शांति बनाए रखने की अपील की।

Darbhanga News बेचन राम,तारडीह। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को ककोढ़ा में ताजिया मिलान किया गया। या अली या हुसैन से कर्बला गूंजता रहा। कटहारा, महिया, मछैता व बैद्यनाथपुर से निकले ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने ककोढ़ा स्थित कर्बला पहुंचकर ताजिया मिलान कराया। मौके पर बीडीओ प्रीति कुमारी, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। इधर जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने ककोढ़ा, इजरहटा, बैका, कटहारा, बैद्यनाथपुर, महिया आदि गांवों का दौरा कर शांति बनाये रखने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


