मायके पक्ष ने लगाया अंजलि की हत्या का आरोप
पूर्वी प्रखंड में तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के महिसौत गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नौ परिवार के सदस्यों को अभियुक्त बनाया है। गिरफ्तारी और छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, । पूर्वी प्रखंड में तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के महिसौत गांव में दो दिन पहले तीन बच्चे की मां की हुई संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में मृतिका के पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता के पिता सिकंदर चौपाल के लिखित शिकायत पर मृतिका अंजलि देवी के पति नंदन चौपाल, ससुर शंभू चौपाल सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री अंजलि देवी की हत्या कर दी गई और घटना की जानकारी मायके पक्ष को दिए बिना शव को जलाने का प्रयास किया गया।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अंजलि देवी अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ कथित अवैध संबंध का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उससे नाराज रहते थे। आरोप है कि इसी विवाद में सभी नामजद लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 02 जून को जलती चिता पर से शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके वालों ने मंगलवार की देर शाम शव को लेकर महिसौत पहुंचे, जहां बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी में मृतका के ससुर शंभू चौपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


