
संदिग्ध स्थिति में बुजुर्ग की हुई मौत
दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शेख मो. हसीबुर रहमान 7 फरवरी को घर से टेंपो से निकले थे और 8 फरवरी को उनका शव एक किलोमीटर दूर मिला। परिजनों का कहना है कि उनके सिर पर गंभीर चोट थी और उन्हें हत्या की आशंका है।
दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के हरियठ मिल में संदिग्ध स्थिति में एक बुजुर्ग की मौत का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। बताया जाता है कि वे टेंपो से गत सात फरवरी को वे घर से निकले थे। उनका शव अगले दिन आठ फरवरी को उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर पाया गया था। परिजनों के अनुसार उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट थी। परिजन उनकी हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक हरियठ निवासी शेख मो. हसीबुर रहमान बताए जाते हैं।
परिजनों के अनुसार वे सात फरवरी की शाम करीब सात बजे एकलाख के साथ उसके टेंपो से घर से निकले थे। काफी देर रात घर नहीं लौटने पर रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल किया था। तब उन्होंने कहा था कि वो कुछ देर में घर आ रहे हैं। परिजनों के अनुसार जब वे घर नहीं लौटे तो कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। आठ फरवरी का सुबह उनका शव घर से एक किलोमीटर दूर पाया गया। उनके सिर पर गंभीर चोट थी। उनका जैकेट शव से कुछ दूर फेंका हुआ मिला। मृतक के पुत्र रजी ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। परिजनों ने बताया कि पुलिस एकलाख से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




