बंदोबस्ती प्रभारी सुरेश को मिला सदर अंचल का प्रभार

Apr 08, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश पासवान को सदर अंचल का नया सीओ नियुक्त किया गया है। लंबे समय से हड़ताल पर रहने के कारण डीएम कौशल कुमार ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी। सुरेश पासवान ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण किया, जिससे राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

बंदोबस्ती प्रभारी सुरेश को मिला सदर अंचल का प्रभार

दरभंगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश पासवान को सदर अंचल का प्रभारी सीओ बनाया गया है। सदर अंचल के सीओ के लंबे समय से हड़ताल पर रहने के कारण डीएम कौशल कुमार ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को सदर अंचल के सीओ का सम्मपूर्ण जिम्मा (वित्तीय प्रभार सहित) दिया है। वर्तमान में बीडीओ डॉ. रवि रंजन सीओ के अतिरिक्त प्रभार में थे। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश पासवान ने मंगलवार को सदर प्रखंड पहुंचकर सीओ का प्रभार ग्रहण किया। उन्हें बीडीओ सह प्रभारी सीओ ने प्रभार ग्रहण कराया। मौके पर अंचल के कई कर्मी मौजूद थे। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के सीओ का प्रभार लेने से राजस्व के कामों में तेजी आने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।