सहयोग शिविर कल, तैयारियां अंतिम चरण में
विनय कुमार, दरभंगा। सदर प्रखंड की शहबाजपुर और शीशो पश्चिमी पंचायत में 2 जून को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 15 विभागों की समस्याओं का समाधान होगा। मुखिया शमां परवीन सहित कई जनप्रतिनिधि शिविर की तैयारियों में लगे हुए हैं। आम जनता से समस्याएं साझा करने की अपील की गई है।

विनय कुमार,दरभंगा। सदर प्रखंड की शहबाजपुर और शीशो पश्चिमी पंचायत सहित जिले के 36 पंचायतों में दो जून को सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन में किया जा रहा है। शिविर की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों और विभागीय कर्मी लगे हुए हैं। शहबाजपुर पंचायत का शिविर का आयोजन मब्बी स्थित पंचायत सरकार भवन पर किया जा रहा है। रविवार को जोर-शोर से रंग-रोगन और पंडाल निर्माण का कार्य किया गया। मब्बी में शिविर की तैयारियों की देखरेख कर रहे शहबाजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. शब्बानी ने बताया कि शिविर में कुल 15 विभागों से संबंधित जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
इसके लिए सभी विभागों का अलग-अलग स्टॉल लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि शिविर में आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पारिवारिक लाभ, राशन कार्ड, विद्युत विभाग से संबंधित समस्या, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित, शिक्षा विभाग, पीएचईडी, नल-जल, राजस्व, पीएम आवास योजना आदि से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। रविवार होने के बावजूद सरकार भवन पर लोगों का आवेदन लेने का कार्य किया गया। मुखिया शमां परवीन, संतोष कुमार यादव, रंजीत कुमार वर्मा, पंचायत सचिव फुलेश्वर झा, ग्राम कचहरी सचिव अमित श्रीवा्स्तव, आवास सहायक जीतेन्द्र कुमार, हल्का कर्मचारी गौड़ीशंकर, कार्यपालक सहायक मनीषा कुमारी, किसान सलाहकार कृष्णकांत मंडल, रोजगार सेवक संजीव कुमार, विकास मित्र विक्रान्त मांझी आदि की देखरेख में दिनभर शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चलती रही। अधिकारियों व जनप्रतिनिधयों ने आम लोगों से शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं को रखने की अपील की है। अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) राजेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी की उपस्थिति में सदर प्रखंड के शीशो पश्चिमी एवं शाहबाजपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी पहुंचेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


