वैश्य सूड़ी समाज के जिलाध्यक्ष बने सुनील गड़ाई
दरभंगा। वैश्य सूड़ी समाज, दरभंगा के अध्यक्ष पद पर सुनील गड़ाई को सर्वसम्मति से...
दरभंगा। वैश्य सूड़ी समाज, दरभंगा के अध्यक्ष पद पर सुनील गड़ाई को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। वर्ष के समापन और नव वर्ष के आगाज पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को अविलंब संगठन का विस्तार करने को कहा गया। रविवार को बाकरगंज में इसे लेकर बैठक हुई। इसमें सूड़ी समाज के विकास एवं संगठन पर परिचर्चा की गई। लालगंज के पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद ने कहा कि वैश्य समाज पूरे भारत का संचालन करता है लेकिन जब अपने की बात होती है तो उसमें हम पिछड़ जाते हैं। मिथिलांचल का सबसे मजबूत में सूड़ी समाज की गिनती होती है, लेकिन विगत कुछ बरसों से यहां की गतिविधि समाज के विकास के लिए नहीं हो पा रही है जो कि दुखद है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सूरी संगठित और मजबूत बनेगा। हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि सूड़ी समाज को नेतृत्व करने की क्षमता दिखानी होगी। खासकर समाज में दोहरे चरित्र के लोगों को इससे दूर रखना होगा। उन्होंने कहा कि सूरी समाज सभी वर्ग के लोगों की सेवा और सम्मान करता है। सूड़ी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है। उन्होंने सूड़ी समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की। समिति के अध्यक्ष मदनेश्वर मंडल ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन अशोक नायक ने किया। मौके पर डॉ. योगेंद्र प्रसाद माधव, प्रो. जगदीश महतो, राम प्रकाश पूर्वे, सत्य नारायण महासेठ, विमल गामी, पूर्व पार्षद मुन्नी देवी, श्रवण नायक, बबलू पंजियार, मनीष महथा, रामविलास भारती, प्रदीप प्रधान, रामबाबू माहथा, जयकिशन राउत, रविकांत चौधरी आदि थे।
