रैयाम चीनी मिल को चालू करने की कवायद, दिए जरूरी निर्देश

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

रैयाम चीनी मिल परिसर में शनिवार को गन्ना विभाग के कमिश्नर अनिल झा और सहायक निदेशक अभिनव प्रियदर्शी ने किसानों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को सलाह दी और आवश्यक निर्देश दिए। अगले अक्टूबर तक गन्ना बीज उत्पादन बढ़ाने की योजना बनाई गई है।

रैयाम चीनी मिल को चालू करने की कवायद, दिए जरूरी निर्देश

शेष नारायण झा,केवटी। रैयाम चीनी मिल परिसर स्थित आईबी में शनिवार को गन्ना विभाग के कमिश्नर अनिल झा तथा सहायक निदेशक अभिनव प्रियदर्शी ने चीनी मिल को चालू करने और गन्ना उत्पादन को लेकर स्थानीय किसानों के साथ बैठक की और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारियों ने गन्ना कर्मियों को गन्ना विकास के मुद्दे पर स्थानीय किसानों से संपर्क करने और इसका अधिक से अधिक उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों से संपर्क कर आवश्यक सलाह देने के आदेश दिये। उन्होंने इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई की हिदायत गन्ना कर्मियों को दी। उन्होंने आगामी नवम्बर तक चीनी मिल लगाने के काम शुरू करने के संबंध में जानकारी लोगों को देते हुए इस संबंध में बड़ा आयोजन होने की बात कही।

उन्होंने गन्ना उत्पादन के मद्देनजर किसानों की खेती की सुविधा को देखते हुए सिंचाई के मद्देनजर बिजली सेवा बहाल कराने में सहायता करने के भी निर्देश गन्ना कर्मियों को दिये। अधिकारियों ने किसानों से गन्ने का उपादन बढ़ाने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने गन्ना के बीज के लिए करीब पांच एकड़ में मुफ्त बीज के लिए रजौड़ा, गंधबारि, मलंगिया, फुलकाही तथा पाही गांव के किसानों को बीज उपलब्ध कराने की जानकारी देते हुए अगले अक्टूबर तक करीब ढाई सौ एकड़ में और गन्ना बीज उत्पादन के लिए गन्ना मुहैया कराने पर बल दिया। इस दौरान अधिकारियों ने फुलकाही गांव के बैद्यनाथ महतो के गन्ने के खेत का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।उन्होंने बेहतर बीज के लिए वैज्ञानिकों से संपर्क कर उपयुक्त दवाओं के छिड़काव की सलाह दी। अधिकारियों ने मिल परिसर का भी मुआयना किया। बैठक में गंधवारि गांव के अवधेश मिश्रा, मलंगिया के रामचरित कुशवाहा, बेलाम के आसाराम यादव, मनीगाछी के पप्पू कुमार झा तथा फुलकाही के बैजू महतो आदि समेत दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।