सुधीरा कुमारी बनी नगर डीडीओ
दरभंगा में, जिला शिक्षा अधिकारी विद्यानंद ठाकुर की पहल पर सुधीरा कुमारी को नगर के डीडीओ के पद पर नियुक्त किया गया है। वे नगर की सबसे वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका हैं। मंजूर आलम अंसारी द्वारा पद ग्रहण करने से मना करने के बाद उनकी नियुक्ति हुई। इस निर्णय से नियमित शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

दरभंगा। जिला शिक्षा अधिकारी विद्यानंद ठाकुर की पहल पर नगर के डीडीओ के पद पर नगर के मध्य विद्यालय बेलवा गंज की प्रधानाध्यापिका सुधीरा कुमारी को नियुक्त किया गया है। बता दें कि सुधीरा कुमारी नगर के प्रधानाध्यापकों में सबसे वरिष्ठ हैं। इस पद के एक दावेदार मध्य विद्यालय उर्दू महाराजगंज कन्या के मंजूर आलम अंसारी की ओर से पद ग्रहण करने से विभाग को मना कर दिए जाने के उपरांत नगर डीडीओ के पद पर सुधीरा कुमारी के नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। अब नियमित शिक्षकों के वेतन संरचना को लेकर कई माह से चल रहा उधेड़बुन समाप्त हो गया है।डीईओ
के इस निर्णय से नगर के नियमित शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


