सीएम कॉलेज के मैथिली के दो छात्रों को मिला जेआरएफ

Feb 15, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने यूजीसी कनीय शोधप्रज्ञ परीक्षा में सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी। सुधीर कुमार पासवान और नंद कुमार राय को मुंह मीठा कराकर उत्साहित किया गया। उन्होंने छात्रों से मैथिली विषय पर चर्चा की और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

सीएम कॉलेज के मैथिली के दो छात्रों को मिला जेआरएफ

दरभंगा। यूजीसी कनीय शोधप्रज्ञ (जेआरएफ) की परीक्षा में सफल होने के साथ आपका दायित्व भी काफी बढ़ गया है। इसी तरह आप से शिक्षकों एवं अभिभावकों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे कदम बढ़ाएं। सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने शनिवार को सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उक्त बातें कही। कॉलेज के मैथिली विभाग के दो सफल अभ्यर्थियों सुधीर कुमार पासवान एवं नंद कुमार राय का प्रधानाचार्य ने मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य ने दोनों छात्रों से मैथिली विषय से सम्बद्ध कई जिज्ञासाएं कीं और उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शन भी किया।

मौके पर मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी रंजन के साथ इसी विभाग के डॉ. सुरेन्द्र भारद्वाज व डॉ. अमलेन्दु शेखर पाठक एवं हिन्दी विभाग के डॉ. रूपेन्द्र झा भी मौजूद थे। इन सभी ने भी दोनों सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी। जिले के उजान निवासी मैथिली प्राध्यापक डॉ. रामसुंदर पासवान के पुत्र सुधीर कुमार पासवान ने सीएम कॉलेज से सत्र 2022-24 में मैथिली विषय से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नंद कुमार राय जिले के बैरमपुर निवासी राधेश्याम राय के सुपुत्र हैं और इसी कॉलेज में एमए सत्र 2024-26 के छात्र हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;