एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम 17 मई को

May 07, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

इंद्रमोहन सिंह, बिरौल में झंडा दिवस को लेकर 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम की सफलतापूर्वक योजना बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीओ शशांक राज ने कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा, और प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। यह कार्यक्रम 17 मई को शाम 6 बजे सुपौल बाजार में आयोजित किया जाएगा।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम 17 मई को

इंद्रमोहन सिंह,बिरौल। झंडा दिवस कोष को लेकर आयोजित होने वाले ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को अनुमंडल सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ शशांक राज ने किया। इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि देश के लिए शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के त्याग, सम्मान एवं सहयोग के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।इसके माध्यम से संग्रहित राशि शहीद सैनिकों के कल्याण कोष में जमा के लिए भेजा जाता है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने का निर्देश दिया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा, आगंतुकों की सुविधा और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी 17 मई रविवार को शाम 6 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सुपौल बाजार स्थित प्रसाद विवाह भवन को स्थल के रूप में चयनित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।