Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsAgricultural Mechanization Fair Concludes in Bahadurpur Farmers Benefit from New Technologies
किसानों के बीच जाकर योजना की दें जानकारी

किसानों के बीच जाकर योजना की दें जानकारी

संक्षेप:

लहेरियासराय में बहादुरपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला समाप्त हुआ। संयुक्त निदेशक संजय नाथ तिवारी ने किसानों को नई तकनीकों की जानकारी लेने और कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। मेले में 12 लाख रुपए के कृषि यंत्रों का वितरण किया गया और कई किसानों को अनुदानित मूल्य पर यंत्र उपलब्ध कराए गए।

Dec 31, 2025 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय। बहादुरपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन के परिसर में चल रहे दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेले का समापन मंगलवार को हो गया। इस अवसर पर मौजूद संयुक्त निदेशक शष्य संजय नाथ तिवारी ने कहा कि किसानों को मेले के माध्यम से कृषि यंत्र की नई तकनीकी की जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को किसानों के बीच पहुंचकर कृषि यांत्रिकीकरण योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देने की जरूरत है ताकि किसान नये कृषि यंत्र का प्रयोग कर खेती को आसान बना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं कृषि विभाग लगातार किसानों के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि किसानों को अनुदानित मूल्य पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया है। जिन किसानों का लॉटरी के मध्यम से परमिट मिला था, उन किसानों ने मेला में यंत्र की खरीदारी की। साथ ही उन किसानों को पदाधिकारी ने यंत्रों की चाबी सौंपी। जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा ने उद्यान से सबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कृषि अभियंत्रण की उपनिदेशक डॉ. आकांक्षा ने बताया कि मेले में कुल 25 स्टॉल लगाये गये थे। इस मेले में 12 लाख रुपए के कृषि यंत्रों के साथ 20 किसानों को मैन्युअल किट का वितरण किया गया। इसमें दो रीपर बाइंडर, दो थ्रेसर, एक रोटावेटर, एक कल्टीवेटर सहित अन्य छोटे-छोटे यत्रों किसानों को उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा छह किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर की खरीदारी के लिए लॉटरी के माध्यम से परमिट दिया गया। साथ ही चार किसानों को कृषि यंत्र प्रत्यक्षण करने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परमिट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक धनंजय कुमार ने किया। मेले की समाप्ति के बाद संयुक्त निदेशक (शष्य) संजय नाथ तिवारी एवं डीएओ डॉ. सिद्धार्थ ने सभी प्रखंडों के बीएओ, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक से प्रखंड वार विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को कई दिशा-निर्देश दिये गये। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, सभी प्रखंडों के बीएओ, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, यंत्र विक्रेता सहित किसान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;