ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगासोना लूटकांड में मिल सकती है सफलता

सोना लूटकांड में मिल सकती है सफलता

दरभंगा | नगर प्रतिनिधि वैशाली में मुथूट फाइनेंस से 55 किलो और मुजफ्फरपुर में 35

सोना लूटकांड में मिल सकती है सफलता
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 29 Dec 2020 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा | नगर प्रतिनिधि

वैशाली में मुथूट फाइनेंस से 55 किलो और मुजफ्फरपुर में 35 किलो सोना की हुई लूट के मुख्य आरोपित समस्तीपुर के विकास झा के मुंगेर में एसटीएफ के हत्थे चढ़ जाने से पुलिस को बड़ा बाजार स्थित सोना लूटकांड में ब्रेकथ्रू मिलने की उम्मीद प्रबल ही गयी है। विकास झा को दरभंगा पुलिस को सौंप दिए जाने की चर्चा है। हालांकि दरभंगा पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स में गत नौ दिसंबर को पांच करोड़ के लूटकांड में विकास झा दरभंगा पुलिस की रडार पर था। मुंगेर पुलिस की ओर से विकास झा की तस्वीर जारी किए जाने के बाद दरभंगा पुलिस अलंकार ज्वेलर्स में हुई लूट में शामिल बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज से विकास झा की तस्वीर का मिलान करने में जुट गई है। पुलिस को शक है कि बड़ा बाजार लूटकांड के अलावा करीब एक साल पूर्व बाकरगंज सोना लूटकांड में भी विकास झा का हाथ हो सकता है। बहरहाल विकास झा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी से वैशाली और मुजफ्फरपुर सोना लूटकांड के अलावा दरभंगा के बड़ा बाजार व बाकरगंज सोना लूटकांड का खुलासा होने की उम्मीद प्रबल हो गयी है। साथ ही उससे पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरेबान तक पहुंच सभी को सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब हो सकेगी। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार के प्रदेशों तक फैले हैं। विकास झा से पूछताछ के बाद सोना की बरामदगी पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। मालूम हो कि विकास झा समस्तीपुर जिले के पगड़ा गांव का निवासी है। अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस शुरू से ही उसकी तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें