Darbhanga News: सिंहवाड़ा:विद्यालय में अवैध वसूली का छात्रों ने किया विरोध

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: शिक्षा संस्थानों में अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में नामांकन के लिए दर तय शुल्क से अधिक वसूला जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस ने मामले पर ध्यान दिया है, लेकिन विद्यालय प्रशासन इस विषय पर सफाई देने से दूर है।

Darbhanga News: सिंहवाड़ा:विद्यालय में अवैध वसूली का छात्रों ने किया विरोध

Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्कूल-कॉलेज में नामांकन, रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने एवं सर्टिफिकेट देने के नाम पर अवैध वसूली का विरोध करना छात्रों ने शुरू कर दिया है। हाई स्कूल निस्ता में छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रविवार को पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण रविवार को विद्यालय पर पहुंचे। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि एवं अभिभावकों के सामने छात्रों ने आरोप लगाया कि एचएम नामांकन, रजिस्ट्रेशन तथा फॉर्म भरने का शुल्क अधिक वसूल रहे हैं। कहा कि जो रसीद दी जा रही है उसमें रकम कम लिखी जाती है। राशि बाद में देने की बात भी कही जाती है। इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच विद्यालय पर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले को शांत कराया। छात्र मो. फरहान, बेलाल अहमद, मो. शाहिद, रेहान आरजू, हसन अनवर आदि का कहना था कि 11वीं में नामांकन के लिए 940 रुपये की रसीद देकर 1430 रुपये वसूले गये। हयातपुर के छात्र मो. इरकान का कहना था कि पंजीयन शुल्क के नाम पर उससे 1430 रुपये वसूल गये और जो रसीद दी गई वह सफेद रंग की थी और उसपर किसी का हस्ताक्षर और मुहर भी नहीं था。

छात्रों के आरोप

कुछ छात्र आरोप लगा रहे थे कि टीसी या सर्टिफिकेट लेने के समय भी जबरन वसूली की जाती है। पंचायत समिति प्रतिनिधि शमीम रेयाज, उप सरपंच सुशील यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि एजाज, मो. फहद, एहतेकाम आदि ने विद्यालय पहुंचकर इसकी जानकारी लेनी चाही। एचएम और आरोपी शिक्षक विद्यालय पर नहीं मिले। शैक्षणिक प्रभार में तैनात शिक्षक रमनजी देव ने बताया कि एचएम और शिक्षक आज छुट्टी पर हैं। हो-हल्ला के बीच विद्यालय की एक शिक्षिका ने आरोप लगाया कि कुछ छात्र कमेंट कर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। क्लास रूम के बाहर खिड़की के पास खड़े होकर छात्राओं को इशारा करते हैं।

शिक्षिका का जवाब

जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने शिक्षिका से पूछा कि इसकी शिकायत अपने विभाग या समाज में क्यों नहीं की है। बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में छात्रों से अधिक वसूली की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक किसी छात्र और अभिभावक ने लिखित शिकायत नहीं की है।

सामान्य प्रश्न

✦छात्रों ने किस कारण से स्कूल के खिलाफ विरोध किया?−
छात्रों ने नामांकन, रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के लिए अवैध वसूली करने का आरोप लगाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: सिंहवाड़ा:विद्यालय में अवैध वसूली का छात्रों ने किया विरोध