विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक जमाल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बाल संसद का गठन किया गया। मतदान की प्रक्रिया वोटिंग मशीन एप के माध्यम से की गई, जिसमें बच्चों ने अनुशासन के साथ भाग लिया। यह गतिविधि लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनाव प्रक्रिया की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन

दरभंगा। सदर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक जमाल में प्रधान शिक्षक रवि रौशन कुमार के नेतृत्व में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बाल संसद का गठन किया गया। यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप वोटिंग मशीन एप के माध्यम से कराया गया। प्रक्रिया के अंतर्गत वर्ग शिक्षकों के सहयोग से सर्वप्रथम कक्षा तीन, चार एवं पांच के बच्चों से नामांकन पत्र दाखिल कराए गए। मतदान को तकनीकी रूप से सशक्त और रोचक बनाने के उद्देश्य से वोटिंग मशीन नामक मोबाइल एप का उपयोग किया गया। इसके लिए सभी उम्मीदवारों के नाम एवं उनके फोटो को पूर्व में ही कैंडिडेट सेक्शन में अपलोड कर दिया गया था।चुनाव

को वास्तविक स्वरूप देने के लिए विद्यालय के सभी बच्चों को मतदाता पर्ची वितरित की गई। बच्चे अनुशासित ढंग से पंक्तिबद्ध होकर मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। वर्ग शिक्षकों ने मतदान अधिकारियों की भूमिका का निर्वहन किया। सबसे पहले प्रथम मतदान अधिकारी द्वारा मतदाता सूची के अनुसार बच्चों को मतदान की अनुमति दी गई। इसके बाद द्वितीय मतदान अधिकारी के पास रखे मतदाता रजिस्टर में बच्चों से हस्ताक्षर दर्ज कराया गया।तृतीय मतदान अधिकारी को मतदाता पर्ची जमा कर बच्चे मतदान प्रकोष्ठ में पहुंचे, जहां स्मार्टफोन में संचालित वोटिंग मशीन एप के माध्यम से अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने बने नीले बटन को स्पर्श कर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने इस प्रक्रिया में अत्यंत उत्साह और गंभीरता के साथ भाग लिया। बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं चुनाव प्रक्रिया की समझ विकसित हो, इसी उद्देश्य से यह गतिविधि वास्तविक मतदान प्रणाली के अनुरूप आयोजित की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।