ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाबेनीपुर में हड़ताल से कचरे का जगह-जगह लगा अंबार

बेनीपुर में हड़ताल से कचरे का जगह-जगह लगा अंबार

बेनीपुर | निज संवाददाता नगर परिषद बेनीपुर के कर्मचारियों के 26 फरवरी से हड़ताल...

बेनीपुर में हड़ताल से कचरे का जगह-जगह लगा अंबार
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 02 Mar 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

बेनीपुर | निज संवाददाता

नगर परिषद बेनीपुर के कर्मचारियों के 26 फरवरी से हड़ताल पर रहने के कारण विभिन्न वार्ड में कूड़ा-कचड़ा के कारण वार्डों की स्थिति नरक में तब्दील हो गया है। नगर परिषद कार्यालय के कामकाज ठप कर हड़ताली कर्मचारियों ने नप कर्मी के साथ मारपीट करने वाले की गिरफ्तारी की मांग पर डटे हुए हैं। अनुमंडल की हृदय स्थली आशापुर टावर चौक पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। हड़ताली नपकर्मी मुक्तिनाथ झा, मुकेश कुमार, प्रमोद मेहतर, मो. रंजीश, जय प्रकाश मल्लिक आदि ने बताया कि पीएम आवास के फोटोग्राफर के साथ मारपीट करने वाले की जबतक गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक हड़ताल जारी रहेगी। हड़तालियों ने आक्रोशित लहजे में कहा कि मारपीट करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। इधर नप के सफाई व कार्यालय कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण सभी वार्ड के साफ-सफाई कार्य बुरी तरह प्रभावित है। विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचड़ा जमा हो रहा है। आशापुर, बहेड़ा, बेनीपुर, धरौड़ा आदि बाजार में सड़क पर जमा कूड़ा-कचड़ा सड़ कर वातावरण को दूषित कर रहा है। स्थानीय श्रवण कुमार झा, हसीन खां, प्रवीण कुमार सिंह, शंभू प्रसाद सिंह आदि ने बताया कि नप कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण बाजार की साफ-सफाई कार्य ठप है। नप के कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार झा ने स्वीकारा कि नप कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण कार्यालय का कामकाज प्रभावित है। वार्ड की साफ-सफाई ठप है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कार्रवाई करने का मौका मिलना चाहिए। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो आगे बात किया जाएगा। ईओ ने हड़तालियों से हड़ताल तोड़ने का अपील किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें