बैंक, एलआईसी व नगर निकायों में काम बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

लहेरियासराय में श्रमिक संगठनों की हड़ताल के कारण बैंकों, एलआईसी और नगर निकायों में काम प्रभावित हुआ। लोग परेशान हुए और कई कार्यालयों में ताले लगे रहे। नगर निगम में कचरा उठाव का काम बाधित रहा, जबकि श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ट्रेड यूनियनों ने सरकार की नीतियों की आलोचना की और चार श्रम कोडों को खत्म करने की मांग की।

बैंक, एलआईसी व नगर निकायों में काम बाधित

लहेरियासराय। श्रमिक संगठनों की हड़ताल के कारण गुरुवार को जिले के कई बैंकों, एलआईसी व नगर निकायों में काम बाधित रहा। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई कार्यालयों में ताले लटके रहे। कुछ जगहों पर कम कर्मियों के सहारे आंशिक काम हुआ। नगर निगम और अन्य नगर निकायों में भी हड़ताल के कारण कचरा उठाव का काम बाधित रहा। इस दौरान कर्मियों ने शहर समेत प्रखंडों में भी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। चार श्रम कोड के विरुद्ध ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर दरभंगा शाखा नगर निगम संविदा एवं दैनिक कामगार यूनियन के बैनर तले दरभंगा नगर निगम के संविदा दैनिक एवं आउटसोर्स कर्मी एक दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए।

उन्होंने कर्पूरी चौक से नेहरू स्टेडियम तक पैदल मार्च निकाला। वहां हुई सभा में यूनियन के अध्यक्ष राजा राम, भोला पासवान व बैद्यनाथ यादव ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह चार श्रम कोड मजदूरों का शोषण करने वाला और कॉरपोरेट पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाला है। सरकार इसे अविलंब खत्म करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।