ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगासंगठन को मजबूत करें भाजपा कार्यकर्ता

संगठन को मजबूत करें भाजपा कार्यकर्ता

नगर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक नगर भाजपा अध्यक्ष प्रमोद शरण साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को गौशाला परिसर में आयोजित हुई। नगर प्रभारी आदित्यनाथ चौधरी भी बैठक में उपस्थित रहे।नगर अध्यक्ष एवं नगर प्रभारी...

संगठन को मजबूत करें भाजपा कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाWed, 22 Nov 2017 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक नगर भाजपा अध्यक्ष प्रमोद शरण साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को गौशाला परिसर में आयोजित हुई। नगर प्रभारी आदित्यनाथ चौधरी भी बैठक में उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष एवं नगर प्रभारी ने संगठन के कार्यक्रम पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन ही कार्यकर्ताओं को ऊंचाई की बुलंदी पर ले जाने का काम करती है। वार्ड 1 से 21 तक के वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए जिन्हें वार्ड में जाकर वार्ड अध्यक्ष से मिलकर वार्ड की मजबूती पर काम करना है। आदित्यनाथ चौधरी, दिलीप पासवान, डॉ. निर्भय भारद्वाज, विनीत कुमार वर्मा, ललित, उत्तम कुमार शर्मा, संगीता साहू, राजू सिंह, लक्ष्मण झुनझुनवाला, सुनील राम, रंजीत पासवान आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें