धरौड़ा मोड़ : बिजली तार गिरने से घंटों सड़क जाम
बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा मोड पर आंधी बारिश के कारण बिजली तार गिरने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गिरा हुआ तार एवं पेड़ हटाए, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हुआ।

विजय राय,बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा मोड पर सकरी जाने वाली मार्ग में आंधी बारिश के दौरान बिजली तार गिरने से घंटे आवागवन बाधित रहा जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि आंधी तूफान के दौरान धरौड़ा मोड़ से सकरी जाने वाली मार्ग में बिजली तार एवं पेड़ गिरने से घंटो सड़क जाम रही। बिजली विभाग के आल्हा अधिकारी को इसकी सूचना देने पर बिजली विभाग के कर्मी पहुंचकर तार एवं पेड़ दोनों सड़क से हटाया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ तथा लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यात्री योग गुरु लालटून पासवान ने बताया कि यात्री, वाहन चालक एवं बिजली विभाग के कर्मी के सहयोग से सड़क से गिरे तार एवं पेड़ को हटाया गया।
इसके बाद जाम समाप्त हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


