मेट्रो के लिए निर्माण एजेंसी को प्रथम किस्त मिला
राज्य सरकार ने दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मेट्रो रेल परियोजना के लिए राइट्स लिमिटेड को 70 लाख 21 हजार रुपये की पहली किश्त का भुगतान किया है। आगामी 29 अक्टूबर को दरभंगा नगर निगम में मेट्रो...

लहेरियासराय। राज्य सरकार ने दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मेट्रो चलाने की योजना मद में निर्माण एजेंसी राइट्स लिमिटेड को प्रथम किस्त का भुगतान किया है। राज्य के चार शहरों मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा व भागलपुर में मेट्रो रेल परियोजना का कंप्रेसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी), अल्टरनेटिव अनैलेसिस रिपोर्ट (एएआर) व फिजिबिलिटी स्टडी के लिए राइट्स लिमिटेड को परामर्शी शुल्क व मोबलाइजेशन फी के भुगतान के लिए प्रथम किश्त 10 प्रतिशत के रूप में सेवा कर सहित 70 लाख 21 हजार रुपये की निकासी एवं भुगतान की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए रेलवे की एक एजेंसी चिह्नित सभी शहरों में मेट्रो चलाने की संभावनाओं की जांच कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि यदि किसी तरह की अड़चन उत्पन्न नहीं हुई तो फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने के बाद नए साल से मेट्रो ट्रेन पर काम शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर आगामी 29 अक्टूबर को दरभंगा नगर निगम सभागार में विशेष बैठक होगी। इस बैठक में मेट्रो निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों व अभियंताओं के साथ नगर निगम के अधिकारी, महापौर, उप महापौर, सांसद, विधायक व विधान परिषद सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे। बैठक में मेट्रो निर्माण कार्य का सर्वे और निर्माण कार्य पर विशेष चर्चा के साथ योजना बनाई जायेगी। बता दें कि दरभंग में मेट्रो रेल लाइन का निर्माण चार कॉरिडोर में होना है। इसमें दो कोरिडोर का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। पहला कोरिडोर दरभंगा एयरपोर्ट से वाया वीआईपी सड़क, बेंता होते हुए लहेरियासराय तक, दूसरा भवानीपुर सकरी से दरभंगा का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दरभंगा से लहेरियासराय मेट्रो रूट में कहीं जमीन के नीचे तो कहीं पुल से मेट्रो रेल गुजरेगी। दरभंगा नगर निगम के सिटी प्लानर शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि मेट्रो रेल लाइन परियोजना के लिए दो कोरिडोर का सर्वे पूरा हो चुका है। राज्य सरकार ने दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मेट्रो रेल निर्माण के लिए राइट्स लिमिटेड को प्रथम किश्त की निकासी एवं भुगतान की स्वीकृति दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


