जेके कॉलेज में दो दिवसीय धरना शुरू

May 07, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिरौल के जनता कोशी महाविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने 6 और 7 मई को कलमबंद हड़ताल और धरना शुरू किया। राघव कुमार दीपक के नेतृत्व में, कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य को पत्र सौंपकर लंबित मांगों के लिए प्रशासन से सुनवाई की गुहार लगाई। हड़ताल का उद्देश्य विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करना है।

जेके कॉलेज में दो दिवसीय धरना शुरू

बिरौल। जनता कोशी महाविद्यालय में बुधवार से शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल सह धरना शुरू कर दिया। कर्मचारी प्रधानाचार्य कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे और घेराव की चेतावनी दी। धरना का नेतृत्व कर रहे राघव कुमार दीपक ने प्रधानाचार्य को सौंपे पत्र में बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, दरभंगा प्रक्षेत्र के निर्णय के आलोक में 6 व 7 मई को कलमबंद हड़ताल की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर कई बार विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।