अंचल पुलिस निरीक्षक से शोकॉज

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

विकास कुमार, कमतौल। शनिवार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कमतौल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजियों और लंबित मामलों की जांच की गई, जिसमें पंजी अद्यतन नहीं मिली। एसएसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और सभी पंजियों को अद्यतन रखने की हिदायत दी।

अंचल पुलिस निरीक्षक से शोकॉज

विकास कुमार, कमतौल। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को अंचल पुलिस निरीक्षक, कमतौल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पंजियों के अलावा थानावार खतियान भाग एक, पर्यवेक्षण के लिए लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन तथा अंतिम आदेश से संबंधित संचिकाओं की बारीकी से जांच की। जांच में पंजी अद्यतन नहीं मिली। इस पर एसएसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक रामेश्वर साफी व संबंधित कार्यालय कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा तथा सभी पंजियों को अद्यतन रखने की सख्त हिदायत दी। मौके पर सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन भी थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।