ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाश्रीकृष्ण गोविंद हे माधव बिहारी, मैं आई तिहारे शरण गिरिधारी...

श्रीकृष्ण गोविंद हे माधव बिहारी, मैं आई तिहारे शरण गिरिधारी...

जिला प्रशासन, दरभंगा एवं पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मिथिला लोक उत्सव 2019 में सृष्टि फाउंडेशन की ओर से कृष्ण वंदना की स्तुति ने नेहरू स्टेडियम को भक्तिमय कर...

श्रीकृष्ण गोविंद हे माधव  बिहारी, मैं आई तिहारे शरण गिरिधारी...
एक प्रतिनिधि, दरभंगा Sun, 01 Dec 2019 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन, दरभंगा एवं पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मिथिला लोक उत्सव 2019 में सृष्टि फाउंडेशन की ओर से कृष्ण वंदना की स्तुति ने नेहरू स्टेडियम को भक्तिमय कर दिया। 
सृष्टि के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक के नर्दिेशन एवं नेतृत्व में स्वर्णिम उपाध्याय, कोमल माझी, रूबी गुप्ता, त्रिशिका कुमारी व नयन कुमार मांझी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में स्वयं जयप्रकाश पाठक थे। इस स्तुति में भगवान श्रीकृष्ण के दस अवतार का वर्णन किया गया। इसके बाद  मिथिला के प्रसद्धि लोक नृत्य झिझिया, छठ और सामा चकेवा आधारित लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से खचाखच भरे पंडाल को झुमा दिया।  झिझिया नृत्य पर तालियों की संगत ने समां बांध दिया। मिथिला की इस नृत्य की प्राकृतिक जुड़ाव ने अतिथि कलाकारों एवं पदाधिकारियों को भी आनंदित कर दिया। अंत में समदाउन आधारित  सामा की विदाई नृत्य ह्यविहुलीह्ण की भाव विभोर प्रस्तुति हुई। इस जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों की आंखें नम हो गई । इस नृत्य पर  सृष्टि फाउंडेशन की रिसिका भारती, रूबी गुप्ता, कोमल माझी, स्वर्णिम उपाध्याय, सत्यम कुमार झा और सुबोध दास ने प्रमुख भूमिका निभाई।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें