स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा
दरभंगा में होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। इनमें दरभंगा-नई दिल्ली, दरभंगा-अहमदाबाद, मधुबनी-सियालदह, मधुबनी-कोलकाता, जयनगर-अमृतसर, मधुबनी-सरहिंद और झंझारपुर-रांची सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। ये सेवाएँ मार्च के अंत तक चलेंगी।

दरभंगा। होली के बाद यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गयी है। इसके अनुसार गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन एक मार्च से 30 मार्च तक प्रतिदिन होगा। गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल आठ मार्च को चलेगी। गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल चार मार्च को चलेगी। गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक रवि, मंगल एवं शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल तीन मार्च व सात मार्च को चलेगी।
गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा-संतरागाछी स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


