विशेष लोक अदालत 18 को लगेगी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

गुरुवार को दरभंगा में विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक का आयोजन हुआ। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में थानाध्यक्षों को सुलह समझौते योग्य मुकदमों के निपटारे के लिए नोटिस समय पर पहुंचाने की जानकारी दी गई। विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को आयोजित होगी।

विशेष लोक अदालत 18 को लगेगी

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एडीआर भवन में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गयी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम ने कहा कि न्यायालयों द्वारा सुलह समझौते योग्य मुकदमों में पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे के लिए सभी नोटिसों को ससमय पक्षकारों तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह भी जरूरी है कि नोटिस तामील कराने वाले पुलिस अधिकारी पक्षकारों को विशेष रूप से सुलह समझौते के लिए प्रेरित करें।जिला

विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि 18 जुलाई को एनआई एक्ट के चेक बाउंस संबंधी मुकदमों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। वहीं, सभी तरह के शमनीय मुकदमों के निपटारे के लिए 12 सितंबर को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी जाएगी। लोक अदालतों के सफल आयोजन में ससमय नोटिस तामिले की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए नोटिसों का ससमय तामिल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नोटिस तामील कराने वाले अधिकारी तामिला रिपोर्ट पर पक्षकारों का मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से दर्ज करायें और रिपोर्ट कार्यालय में जमा करायें। लोक अदालत का आयोजन दरभंगा,बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।