Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSpecial Arrangements for Chhath Puja at Haribol Talab Due to High Water Levels in Bagmati River
नदी में पानी अधिक रहने पर छठ के लिए तालाब में की व्यवस्था

नदी में पानी अधिक रहने पर छठ के लिए तालाब में की व्यवस्था

संक्षेप: लहेरियासराय में बागमती नदी में पानी बढ़ने के कारण वार्ड 21 के हरिबोल तालाब में छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। 250 परिवारों की तैयारी हो रही है, जिसमें घाट के लिए नाम अंकित किए जा रहे हैं।...

Sat, 25 Oct 2025 08:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय। इस बाग बागमती नदी में पानी अधिक होने के कारण शहर के वार्ड 21 स्थित हरिबोल तालाब में विशेष व्यवस्था की जा रही है। यहां 250 परिवारों के छठ मनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए लोगों का नाम व क्षेत्र अंकित कर घाट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस तालाब में वार्ड 21, 20, 10 व 24 के अधिकतर व्रती अर्घ्य देंगे। लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए तीन सौ अतिरिक्त कुर्सियां लगाई जा रही हैं। नगर निगम की ओर से छह चेंजिंग रूम भी बनाये जा रहे हैं। सभी वाहनों की पार्किंग का स्थल राजेंद्र भवन परिसर में बनाने की व्यवस्था की जा रही है।

शुक्रवार को इस घाट पर ढाई सौ लोगों के नाम आने के बाद अन्य लोगों के लिए सेनापत के श्री शंकर हनुमान मंदिर परिसर में कृत्रिम तालाब भी बनाया गया। इसके अलावा छठ पूजा समिति, भगवानदास की ओर से देर शाम निर्णय लिया गया कि जेपी चौक से हरिबोल तालाब तक कृत्रिम तालाब बनाकर एक सौ परिवारों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। वार्ड 21 के पार्षद नवीन सिन्हा, पूर्व पार्षद गौरीशंकर, मधुबाला सिन्हा, बेला देवी सहित समिति के दर्जनों लोगों ने इस विपरीत परिस्थिति में पूजा समिति की ओर से भरपूर सहयोग व व्यवस्था का निर्णय लिया और पूर्व में नदी में छठ करने वालों को आश्वस्त किया कि जो लोग समूह में हरिबोल तालाब में छठ करना चाहते हैं, उन्हें जगह की कमी होने पर बगल में ही कृत्रिम तालाब में जगह दी जाएगी। पार्षद नवीन सिन्हा के अनुसार व्रती के परिवार का नाम अंकित कर उन्हें संभावित जगह पूर्व ही अलॉट की जा रही है। जिला प्रशाशन ने भी पूरा सहयोग का आश्वाशन दिया है। समिति की ओर से बिजली व रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।