ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगासौम्या भारती को किया गया सम्मानित

सौम्या भारती को किया गया सम्मानित

कमतौल। बीते तीन दिसंबर को मेधा दिवस के अवसर पर जाले प्रखंड के कमतौल थाना

सौम्या भारती को किया गया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSun, 05 Dec 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कमतौल। बीते तीन दिसंबर को मेधा दिवस के अवसर पर जाले प्रखंड के कमतौल थाना क्षेत्र के नवगठित नगर पंचायत अहियारी उत्तरी निवासी किसान श्रवण कुमार ठाकुर व गृहिणी पुष्पा कुमारी की पुत्री सौम्या भारती को इंटर की वार्षिक परीक्षा, 2020 में वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर पंचम स्थान प्राप्त करने को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से एक मैडल, प्रशस्ती पत्र, लैपटॉप एवं 15 हजार का चेक प्रदान कर उसे सम्मानित किया गया। उसे यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सौम्या भारती भी सम्मानित किये जाने से काफी खुश है। उसने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। वह फाउंडेशन की परीक्षा मई 2021 में पास कर चुकी है। बताते चलें कि सौम्या चार बहनों में तीसरी है। सबसे बड़ी बहन मेधा मैकेनिकल इंजीनियर है। दूसरी बहन श्रुति कृति कलकत्ता से लॉ की पढ़ाई कर रही है। जबकि सबसे छोटी बहन माधुरी प्रिया आईएससी में पढ़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें